बरहट: बरहट के जंगल में सीआरपीएफ ने चलाया तलाशी अभियान, बरामद की देसी राइफल
Barhat, Jamui | Aug 11, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा, मुशहरिटांड़ और करहरा के पहाड़ी-जंगली इलाकों में सोमवार को सीआरपीएफ 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सीआरपीएफ के अधिकारी में सोमवार को 6 बजे बताया की विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में जंगल में छिपाकर रखी गई एक देसी राइफल बरामद की गई।