दुधि: रासपहरी गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बहेरा के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रासपहरी निवासी विजय पुत्र हरदेव शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई के लिए जुताई कर रहा था। कुछ दूरी पर अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे उसके चाचा मिश्रीलाल की नजर अचानक बहेरा के विशाल पेड़ पर पड़ी, जहां विजय फंदे से लटका हुआ था।