धोली मुरौल: मुरौल रैनी घाट पर भाभी के दाह संस्कार के बाद, स्नान करने के दौरान एक अधेड़ नदी में डूबा
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र के ढोली रैनी घाट पर रविवार दोपहर दो बजे में एक अधेड़ बूढ़ी गंडक नदी में डूब गया। वह अपनी भाभी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर गया था। नदी में डूबे व्यक्ति का पहचान ईटहा मानिकपुर गांव का 55 वर्षीय नथुनी राय बताया गया है। परिजनों के मुताबिक दाह संस्कार के बाद वे नदी में नहाने गए थे।