गोरखपुर: DDU यूनिवर्सिटी में शिक्षकों ने सड़क पर लेटकर वीसी की कार रोकी, आवास तक पैदल जाना पड़ा, प्रशासन ने पुलिस से की शिकायत
डीडीयू में शिक्षकों का आंदोलन उग्र हो गया।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे।शिक्षकों ने कुलपति प्रो.पूनम टंडन की कार रोककर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान एक महिला शिक्षक समेत दो प्रदर्शनकारी सड़क पर कार के सामने लेट गए,जिससे कुछ देर के लिए रास्ता जाम हो गया।हालात ऐसे बने कि उनको वाहन छोड़कर पैदल ही अपने सरकारी आवास जाना पड़ा।