बहादुरगंज: किशनगंज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हाईटेक ‘पुलिस दीदी’ सिस्टम हुआ लागू
किशनगंज पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था को नया हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। आठ थाना क्षेत्रों में 47 पुलिसकर्मी विशेष एप के साथ तैनात, 29 हॉट स्पॉट पर नियंत्रण और 15 स्कूटियां गश्त के लिए उपलब्ध। यह प्रणाली ERSS से भी जुड़ी है।