अमरिया: बरादुन्नवा में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
अमरिया विकासखंड के बरादुन्नवा गांव में शुक्रवार को 11 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी शिखा राजपूत और ग्राम प्रधान अकरम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया। इस दौरान रोजगार सेवक कासिफ मलिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।