झाझा: धपरी गांव में चार दिन से बिजली की आंख-मिचौली, टार्च लेकर पावर ग्रिड पहुंचे ग्रामीण
Jhajha, Jamui | Sep 26, 2026 झाझा के धपरी गांव में चार दिनों से बिजली की आंख-मिचौली से परेशान दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार देर रात 10:30 बजे टार्च लेकर झाझा पावर ग्रिड पहुंच गए। ग्रामीणों ने कनीय अभियंता से मिलकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की। सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, प्रवीण यादव व मोहन मंडल ने बताया कि बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। श