बयाना: 9 साल पहले बंद हुए मर्ज स्कूल को दोबारा खोलने की मांग
बयाना के सिकंदरा गांव स्थित अंबेडकर कॉलोनी के बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत है। साल 2017 में कॉलोनी में स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल को सिकंदरा के ही राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मिला दिया। अब छोटे बच्चों को रोज हाईवे-रेलवे लाइन पार करके स्कूल जाना पड़ता है।