शाहजहांपुर: 16.88 लाख बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा, महापौर ने किया अभियान का शुभारंभ
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने स्वयं दवा खाकर अभियान की शुरुआत की, जबकि महापौर और जिलाधिकारी ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई। महापौर न