Public App Logo
विश्व हाथी दिवस पर मरवाही वनमंडल के सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम, हाथी-मानव संघर्ष पर हुआ संवाद विश्व हाथी दिवस के अवसर पर मरवाही वनमंडल के सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग ने हाथी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और हाथी-मानव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में हाथियों के व्यवहार, विचरण क्षेत्र, ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथी मित्रों की भूमिका पर चर्चा हुई। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी में सतर्क रहने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। #WorldElephantDay #Marwahi #ElephantHumanConflict #ChhattisgarhNews #BSP24News - Pushparajgarh News