कुमारखंड: बैसाढ में जर्जर पुलिया जानलेवा बनी, पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सहयोग पोर्टल पर समस्या दर्ज
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के स्टेट हाइवे 91 से निकलने वाली केवटगामा चौक से होकर बैसाढ पंचायत जाने वाली रोड नंबर 18 में सड़क पर बैसाढ़ में गेरुआ धार पर बनी पुलिया की हालत काफी जर्जर हो गयी है। यह पुलिया सरकार की पोल खोल रही है और सरकारी दावे खोखली साबित दिख रही हैं I