उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने की कार्रवाई के बीच स्थानीय स्तर पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मस्जिद के सामने स्थित इमारत पूरी तरह खाली पड़ी है और उसके मालिक ने तीनों दुकानें भी खाली कर दी हैं।
लोगों का सवाल है कि जब सामने की इमारत खाली है तो प्रशासन की प्राथमिकता मस्जिद को हटाने की कार्रवाई ही क्यों है। कार्रवाई को लेकर कुछ लोगों ने प्रशासन से पूछा कि मस्जिद के मामले में इतनी सख्ती क्यों बरती जा रही है।
वहीं, प्रशासन की ओर से कार्रवाई के पीछे क्या कारण और कानूनी प्रक्रिया है, यह स्पष्ट किया जाना बाकी है। पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।