बरेली: बरेली पुलिस लाइन में हरियाली तीज की धूम, महिलाओं ने जमकर दिखाया हुनर
बरेली रिजर्व पुलिस लाइन स्थित महिला आरटीसी छात्रावास में वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती वानिका आर्य के निर्देशन में आयोजित हुआ। पुलिस परिवार की महिलाओं ने मेहंदी, रंगोली, गजरा मेकिंग, तीज क्विज और पारंपरिक श्रृंगार जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन के लोकगीतों