महोबा: महोबा के बजरंग चौक और डाक बंगला के बीच ई-रिक्शा पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 महोबा के बजरंग चौक और डाक बंगला के बीच तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में सवार गुगौरा निवासी 23 वर्षीय ऋषि व गढ़ी मलहरा निवाद 65 वर्षीय चुन्नू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।