गुमला: जैविक उद्यान पार्क के पास दिनदहाड़े साइकिल चोरी, नाबालिग के फुटेज वायरल
Gumla, Gumla | Aug 15, 2026 शहर के बायपास रोड स्थित जैविक उद्यान पार्क के समीप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की भीड़ के बीच साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार को साइकिल चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में एक नाबालिग लड़का कथित रूप से साइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के कारण पार्क के आसपास काफी भीड़ थी।