चैनपुर: दो ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने सामग्री बांटकर की सतर्क रहने की अपील
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बम्हनी गांव में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाते हुए दो ग्रामीणों के घरों को अपना निशाना बनाया। इस घटना में बम्हनी निवासी जागेश्वर सिंह एवं रूपलाल लोहरा के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी देते हुए रविवार शाम तीन बजे बताया गया कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को