बहराइच: चुरैला तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के फकीरचक निवासी ध्यानचंद की चुरैला तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ध्यानचंद तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।