हल्द्वानी के नए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। एसपी हरबंस सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने ऑपरेशन कालनेमी को प्रभावी तरीके से संचालित करने और लंबित यानी अनवर्कआउट अपराधों का जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए हैं। हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए थाना और चौकी पुलिस बल की भी मदद ली जाएगी। हरबंस सिंह 2009 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा समेत विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में सेवाएं दे चुके हैं।
#Haldwani #HaldwaniPolice #SPCityHaldwani #HarbansSingh #NainitalPolice #UttarakhandPolice #PoliceDepartment #LawAndOrder #TrafficManagement #HaldwaniTraffic #OperationKaalnemi #CrimeControl #CrimeInvestigation #PublicHearing #PoliceAction #PoliceAdministration #Uttarakhand #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #PoliceNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 1, 2026