कटोरिया: सतलेटवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक कांवरिया की मौत, एक अन्य जख्मी
Katoria, Banka | Aug 16, 2026 सूईया कटोरिया रोड स्थित सतलेटवा के पास शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक कांवरिया की मौत हो गयी। जबकि एक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना की सूचना पाकर रविवार देर शाम करीब 8 बजे मृतक के परिजन कटोरिया पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के