रामगंजमण्डी: चेचट में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पीछा कर पकड़े गए, कार से ₹3 लाख की शराब जब्त
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 126 अंग्रेजी शराब की बोतल और 24 पव्वे बरामद किए। बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है।