🔥 बनचौरा में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल रैली 🔥
बनचौरा में BDH जनमंच समिति द्वारा 5 सूत्रीय जनहित की मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक धरने के समर्थन में मशाल रैली निकाली गई। क्षेत्र की विभिन्न पट्टियों से पहुंचे लोगों ने हाथों में मशाल लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
रैली में सुमन बडोनी जी भी शामिल हुईं और आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए क्षेत्र की जनता की जायज मांगों के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की।
क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि दशगी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी की लंबित जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। मांगों को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
🕯️ मशाल जली है, उम्मीद भी जगी है… अब समाधान का इंतजार है।
#बनचौरा #मशालरैली #BDHजनमंच #जनआंदोलन #जनहित दशगी हातड़ बिष्टपट्टी उत्तराखंड GarhwalTak
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 26, 2026