मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर जिले के मेघासर गांव पहुंचकर मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मेघासर में ग्रामीणों एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी