चंदिया: चंदिया के बड़वार में युवक से गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Chandia, Umaria | Sep 30, 2026 उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वार में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय शेख रहमान, पिता मोहम्मद रफीक, निवासी ग्राम बड़वार के साथ विजय कोल ने उसके घर के पास कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान विजय कोल ने फरियादी को जान से मारने की धमकी दिया है पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है