जमुआ: जमुआ रेलवे स्टेशन से 20 जायरीन का जत्था उमरा के लिए रवाना, परिजन व स्थानीय लोग भी पहुंचे
Jamua, Giridih | Sep 30, 2026 जमुआ रेलवे स्टेशन से बुधवार को 3 बजे 20 जायरीन का जत्था उमरा के लिए रवाना हुआ। सभी जायरीन अल जम जम उमराह ग्रुप के माध्यम से सऊदी अरब जा रहे हैं। स्टेशन पर जायरीनों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन और स्थानीय लोग पहुंचे थे। इस दौरान जायरीनों को फूल-माला पहनाकर और गले मिलकर भावभीनी विदाई दी गई।