अतर्रा: सिंहपुर गाँव में साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल
Atarra, Banda | Aug 13, 2026 साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 47 वर्षीय अमरनाथ सड़क हादसे में घायल हो गए। वह खेतों से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया