₹300 के विवाद में तीन कत्ल, गुस्से ने छीनी तीन जिंदगियां।
देहरादून के रायपुर की विष्णुलोक कॉलोनी में ₹300 के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजकुमार की दिहाड़ी ₹600 तय थी, लेकिन उसे ₹300 ही मिले। बाकी रकम को लेकर हुई कहासुनी गाली-गलौज और फिर हिंसा में बदल गई। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती रजनी कपूर (75) और रमेश कपूर (80) की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची 48 वर्षीय नौकरानी तिलया देवी भी हमले में मारी गईं। वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया गया है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या छोटी रकम को लेकर बढ़ता गुस्सा इंसानी जिंदगी से भी ज्यादा भारी पड़ने लगा है? ₹300 दोबारा कमाए जा सकते थे, लेकिन तीन जिंदगियां कभी वापस नहीं आ सकतीं।
#trendingnow #viralreelschallenge
Pauri, Garhwal | Oct 6, 2026