निज़ामाबाद: जान से मारने की नियत से पत्नी को फांसी पर लटकाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुद्धसेनपुर गांव में पत्नी को जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटकाने के मामले में वांछित आरोपी को निजामाबाद पुलिस ने आज गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, शशिकला ने 23 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति राकेश यादव ने 9 सितंबर की रात मारपीट कर उसे फांसी पर लटका दिया था ।