मधुबन: शिक्षक दिवस के अवसर पर रिटायर्ड शिक्षक गुलवारा मधुबन उप डाकघर में हुए सम्मानित, स्कूलों में याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन
शिक्षक दिवस के अवसर पर रिटायर्ड शिक्षकों के सम्मान में गुलवारा मधुबन उप डाकघर में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड शिक्षकों को राम जन्म भूमि के स्मृति चिन्ह का डाक टिकट तथा पोस्टकार्ड पर लिखा हुआ संदेश देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गयी। मौके पर उप डाकपाल अजय कुमार आदि मौजूद थे।