Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
publicnewsmunger
#कल्याणपुर
Munger, Munger
| Oct 6, 2026
#कल्याणपुर
MORE NEWS
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सहयोग शिविर के क्रम में इस माह के पहले मंगलवार को मुंगेर जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी कमल किशोर, प्रखंड विकास पदाधिकारी धरहरा सहित अन्य उपस्थित थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल उन शिकायतों के समाधान के निदेश दिए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, विद्युत, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, लोक शिकायत, परिवहन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी द्वारा कई पात्र लाभूकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के लाभ भी दिए गए। लाभूकों ने योजना का लाभ पाकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित राहत उपलब्ध हो। निर्धारित 30 दिनों के अंदर सभी आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए ससमय निष्पादित करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के प्रारम्भ होने से अब तक लगभग 10 हजार आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 9500 आवेदनों का जांचोपरान्त निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज से सभी प्रखंडों में सेवा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जो 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। आज के सहयोग शिविर में जो ग्रामीण आवेदन नहीं दें पाए वो सेवा शिविर में भी अपना आवेदन दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। जिले के सभी नौ प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए। सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अधिकतम 30 दिनों के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन की प्रगति की नियमित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। विदित हो के सहयोग शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के निकट ही किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बन रही हैं तथा आमजन को इसके लाभ भी मिल रहे हैं। #BiharGovernment #CMSamrat #samratchoudhary #samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 6, 2026
Celebrating my 4th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
Munger, Munger | Oct 6, 2026
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन करते जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक
Munger, Bihar | Oct 6, 2026
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर को सम्बोधित करते जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर
Munger, Bihar | Oct 6, 2026
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न पात्र लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण करते जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद
Munger, Bihar | Oct 6, 2026
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में राष्ट्र गीत में शामिल जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद
Munger, Bihar | Oct 6, 2026
चंडिका मां और गंगा मां की मिलन #मुंगेर #कष्टहरणी #चंडिका
Munger, Munger | Oct 5, 2026
कई बार समझाने के बाद भी बात को नहीं मानते हैं अपने साथ अपने बच्चों को भी बैरिकेडिंग के बाहर ले जाते हैं समझाने के बाद भी #मुंगेर #Munger #कष्टहरणी
Munger, Munger | Oct 5, 2026