कुलपहाड़: लिधौरा खुर्द में एक माह से लावारिस घूम रहीं 9 भैंसें, स्वामी पहचान व प्रमाण के साथ थाना पनवाड़ी से करें संपर्क
थाना पनवाड़ी क्षेत्र की नगारा घाट चौकी अंतर्गत ग्राम लिधौरा खुर्द में पिछले एक माह से अधिक समय से नौ भैंसें लावारिस अवस्था में मौजूद हैं। काफी समय बीतने के बावजूद इनके स्वामी का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यदि ये भैंसें किसी पशुपालक की हैं तो वह स्वामित्व से संबंधित उचित प्रमाण और पहचान पत्र के साथ थाना पनवाड़ी में संपर्क।