मानपुर: मानपुर में राघव ढाबा के पीछे अमरपाटन निवासी 29 वर्षीय युवक का अज्ञात व्यक्ति ने किया अपहरण, मामला दर्ज
Manpur, Umaria | Sep 24, 2026 मानपुर नगर में राघव ढाबा के पीछे अमरपाटन जिला सतना निवासी एक 29 वर्षीय युवक पिंटू कैकड़ी पिता बाला जी कैकड़ी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है।मामले की रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।