डुंडा: पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर सुदीप नौटियाल की जीत, ब्रह्मखाल में भव्य स्वागत
उत्तरकाशी के रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित सुदीप नौटियाल का उनके गृह क्षेत्र ब्रह्मखाल में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उनकी जीत पर खुशी जताई और उनसे छात्र हितों व क्षेत्र की समस्याओं को हल करने की उम्मीद जताई।