राजनगर: राजनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा साइकिल रैली, स्कूली छात्र-छात्राओं ने लगाए वंदे मातरम के नारे
राजनगर तहसील में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में आयोजित इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर साइकिलों पर सवार होकर निकले और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग पर वंदे मातरम के जयघोष