🔥 अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 🚒
फायर स्टेशन देहरादून की टीम द्वारा राजा राम मोहन रॉय एकेडमी, क्लेमेनटाउन में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान आग के प्रकार, आग लगने के कारण एवं बुझाने के तरीकों, आपात स्थिति में क्या करें-क्या न करें, सुरक्षित निकासी (Evacuation) तथा फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार एवं PASS विधि की जानकारी दी गई। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 🔥🧯
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#firesafety
#awareness
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Oct 4, 2026