पिथौरा: जबलपुर में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित
शासकीय हाई स्कूल जबलपुर में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल प्रदान की गई। भाजपा सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खास प्रयास किए जा रहे हैं।