नौबतपुर: नौबतपुर में 134 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
नौबतपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 134 किलो गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चेकौल के पास बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी पर वाहनों की जांच के दौरान फॉर्च्यूनर से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली,जिसमें भी गांजा मिला। मामले में ट्रक चालक चंद्रदेव पांडेय,खलासी भगवान चौधरी तथा फॉर्च्यूनर सवार सन्नी कुमार और निर्भय सिं