दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान कुल 12 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनकी गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।
सुनवाई के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। इनमें से 7 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि शेष 5 मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना तथा आम जनता को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना है। अनुमंडल प्रशासन भूमि विवादों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।
#जिलाप्रशासनसमस्तीपुर
#highlights
#CmSamrat
#samratchoudhary
#bihar
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | Patna, Bihar | Oct 14, 2026