घोड़ाडोंगरी: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद सिपाही मदन लाल अहाके को श्रद्धांजलि, विधायक गंगा उइके ने परिजनों को सम्मानित किया
चोपना मंडल के ग्राम डुल्हारा में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद सिपाही मदन लाल अहाके को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने शहीद के निवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और देश के लिए दिए गए शहीद के सर्वोच