देवरिया: स्कूल में दो नाबालिग छात्राओं से बैड टच का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार
महुआडीह थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
देवरिया। जनपद देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से अनुचित स्पर्श (बैड टच) किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित छात्राओं की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर/नगर राजेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
देवरिया जंक्शन न्यूज़ | निष्पक्ष, सटीक और जनहित की खबरें।
Deoria, Deoria | Oct 13, 2026