पातेपुर: पातेपुर के सैदपुरपूरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की जमकर पिटाई, सदर अस्पताल रेफर
पातेपुर के सैदपुरपूरा गांव में शुक्रवार की देर रात 9 बजे के करीब प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक युवक की जमकर पिटाई हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए पातेपुर CHC में भर्ती कराया। घायल युवक उक्त गांव निवासी मिंटू कुमार है। CHC में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी