बलिया में सनसनीखेज वारदात: क्लिनिक में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस!
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन देवी की उनके ही क्लिनिक में सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई।
परिजनों ने अपने ही भतीजे पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में 3 विशेष टीमें लगा दी गई हैं।
#Ballia #UttarPradesh #CrimeUpdate #UPNews #NewsUpdate