बांधवगढ़: बलराम कृषि महोत्सव में प्रभारी मंत्री ने किसानों की समृद्धि पर जोर दिया, कहा- सब्जी और फूल उत्पादन से बढ़ाएं आय
उमरिया में कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसान हित में लगातार नए कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेती को लाभ का धंधा बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री कार्य कर रहे है।