Nainital_ बारिश के बीच झूलते तारों से उठी चिंगारी ने भड़काई आग_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर
ब्रेकिंग न्यूज़ _ उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक तरफ बादलों की गड़गड़ाहट और दूसरी ओर बिजली के तारों के आपस में चिपकने से चिंगारी उठी और धमाके के साथ आग भड़क गई।
नैनीताल में बुधवार शाम लगभग 6 बजे, तेज गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ बरसात शुरू हो गई। इसी बीच माँ नयना देवी मंदिर के पास न्यू पालिका मार्किट से लगे जंगल में बिजली के तारों में आग लग गई।
राजभवन रोड स्थित बिजली के खम्बों में झूलते दो तारों के एक दूसरे को छूने से पहले चिंगारी और फिर आग लग गई। बरसात के बीच तारों में लगी आग का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया।
वीडियो में तारों से उत्पन्न भीषण आग साफ नजर आ रही है। इस दौरान, ट्रांसफार्मर में दो बार ब्लास्ट के साथ शहर की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। शाम के समय मॉलरोड बंन्द होने के बाद डाईवर्टेड ट्रैफिक के राजभवन मार्ग से जाने के कारण वहां आवाजाही बढ़ गई और जलते तारों के टूटकर इन गाड़ियों पर गिरने का भय बन गया।
गनीमत रही कि बरसात से गीले पत्तों और पेड़ की टहनियों ने आग नहीं पकड़ी। कुछ समय बार विद्युत आपूर्ति शट डाउन कर हालातों को संभाला गया।
#TransformerBlast #NainitalBreakingNews #ElectricityFire #NainitalRain #gkmnews
Haldwani, Nainital | Oct 7, 2026