मंडला: पिपलेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू, सोमवार को जिला मुख्यालय से नर्मदा जल लेकर लौटेंगे
Mandla, Mandla | Aug 16, 2026 ग्राम पंचायत पिंडरई के वार्ड क्रमांक 7 स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को एक बजे मंदिर समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंडला रोड पहुंची। यहां चौकी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कांवडि़ए मां नर्मदा का जल लेने मंडला के लिए रवाना हुए। करीब 42 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।