सिकंदराराऊ: पुरदिलनगर में SBI शाखा पर स्वतंत्रता दिवस के दिन नहीं हुआ ध्वजारोहण, बैंक पर लटका रहा ताला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरदिलनगर कस्बे की SBI की शाखा पर ध्वजारोहण नहीं होने का मामला सामने आया है। बैंक शाखा पर पूरे दिन ताला लटका रहा और बैंक परिसर में ध्वजारोहण भी नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक व्यक्ति शाम 4 बजे छत पर पहुंचा और दिखावे के लिए तिरंगा झंडा लगा दिया ना बैंक का स्टाफ आया ना बैंक के ताले खुले ना झंडा फहराया गया।