कुटुंबा: जमुई की घटना के विरोध में अंबा में कांग्रेस ने की जनाक्रोश रैली, सरकार से जवाबदेही की मांग
बिहार के जमुई में 19 सितंबर को नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को अंबा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया। जमुई मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर कार्रव