देवरी: चतरो में ज्वेलर्स संचालक से दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग छीना
Deori, Giridih | Aug 16, 2026 देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार स्थित शांति ज्वेलर्स के संचालक श्यामसुंदर स्वर्णकार से रविवार लगभग साढ़े सात बजे शाम को दो बाइक से आए चार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बैग में रखा दस हजार नगदी सहित लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक की सोने चांदी का जेवर छिनतई कर भाग गया उक्त आशय की जानकारी पीड़ित के श्यामसुंदर स्वर्णकार ने दी