टेहरोली: गरौठा में अतिवृष्टि से फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर किसानों ने दिया ज्ञापन
अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास किसान मोर्चा के बैनर तले गरौठा तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमृतलाल को सौंपकर क्षतिग्रस्त फसलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मिले मुआवजा