बेरो: कराँजी में विकास की नई शुरुआत: दो पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास
Bero, Ranchi | Aug 4, 2026 बेड़ो: कराँजी पंचायत के कराँजी टिकरा मोहल्ला में 15वें वित्त आयोग की राशि से दो पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुखिया फ्रांसिस्का मिंज ने योजनाओं की शुरुआत की। अमीन अंसारी एवं सहबान अंसारी के घर के पास लगभग 450 फीट सड़क का निर्माण लाखों रुपये की लागत से होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।