बीसलपुर: अमृता खास गांव में स्कूल की टीन शेड गिरने से 40 बच्चे दबे, 8 बच्चे और 2 शिक्षिकाएं घायल
अमृता खास गांव में जन शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित श्री बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पड़ी टीन शेड अचानक भरभराकर गिर गई। उसके नीचे पढ़ाई कर रहे हैं करीब 40 बच्चे दब गए। हादसे में 8 बच्चे व दो शिक्षकाएं घायल हो गई। शेष बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का उपचार कराया।